डीएम और एसएसपी के निकलते ही पॉलिटेक्निक परिसर में घुसे समर्थक

दरभंगा : मतगणना में किसी तरह का व्यवधान न पड़े, इस नजरिये से प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर रखे थे. काउंटिंग हॉल तथा इस परिसर में किसी भी समर्थक के प्रवेश को वर्जित कर रखा गया था. दोपहर करीब डेढ़ बजे तक स्थिति ठीक रही. इसके बाद काउंटिंग के उत्तरार्द्ध में जिलाधिकारी डॉ […]

दरभंगा : मतगणना में किसी तरह का व्यवधान न पड़े, इस नजरिये से प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर रखे थे. काउंटिंग हॉल तथा इस परिसर में किसी भी समर्थक के प्रवेश को वर्जित कर रखा गया था.

दोपहर करीब डेढ़ बजे तक स्थिति ठीक रही. इसके बाद काउंटिंग के उत्तरार्द्ध में जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह तथा एसएसपी सत्यवीर सिंह जैसे ही मतगणना स्थल से निकले, समर्थकों का हुजूम पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में घुस गया. इस दौरान कुछ देर के लिए मतगणना स्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. मुस्तैद पुलिस बल के जवान भीड़ को बाहर निकालते में परेशान हो गयी. काफी मशक्कत के बाद समर्थकों को परिसर से बाहर निकाला जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >