सुरक्षा के थे पुख्ता प्रबंध

दरभंगा : मतगणना के दौरान तथा इसके बाद शांति व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान न पड़े इस नजरिये से प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे. काउंटिंग हॉल के समीप पुलिस बल के जवानों के साथ ही एसआरएएफ के जवान तैनात थे. गेट पर सशस्त्र पुलिस बल के साथ ही […]

दरभंगा : मतगणना के दौरान तथा इसके बाद शांति व्यवस्था में किसी तरह का व्यवधान न पड़े इस नजरिये से प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे. काउंटिंग हॉल के समीप पुलिस बल के जवानों के साथ ही एसआरएएफ के जवान तैनात थे. गेट पर सशस्त्र पुलिस बल के साथ ही आस-पास बड़ी संख्या में लाठीधारी पुलिस को तैनात किया गया था. इधर शहर की सुरक्षा की भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे. प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल को तैनात किया गया था. साथ ही अलग से गश्ती दल भी लगाया गया था. गश्ती दल मंगलवार की रात तक पूरे शहर की मॉनीटरिंग करते रहे. समाचार भेजे जाने तक कहीं से कि अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >