दरभंगा : नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज हो गयी है. मतदान के लिए मतदान केंद्र नगर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी/अद्ध सरकारी कार्यालय/ महाविद्यालय/ स्कूल भवनों में बनाया गया है. वैसे सभी भवनों जिसमें मतदान केंद्र अवस्थित है, उसका तथा उसके परिसर का अधिग्रहण 20 मई की सुबह 10 बजे से मतदान समाप्ति तक के लिए किया जाएगा.
संबंधित सभी भवनों के स्वामियों/प्रभारी को आदेश दिया गया है कि वे मतदान कार्य के लिए संबंधित भवन उपस्करण मतदान दल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापनाको निर्देश दिया गया है कि सभी भवनों में 20 मई को स्वयं जाकर मतदान के लिए भवन को खुलवाना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही उपस्कर का प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे.
