यूपी की तर्ज पर भाजपा का मिशन 2019-20

दरभंगा : सूबे के बदलते सियासी परिदृश्य के बीच भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मिशन 2019-20 के क्रमश: लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पिल पड़ी है. इसकी झलक मंगलवार को दरभंगा में हुई पार्टी की क्षेत्रीय बैठक में साफ मिली. प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय कार्यकर्ताओं […]

दरभंगा : सूबे के बदलते सियासी परिदृश्य के बीच भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मिशन 2019-20 के क्रमश: लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पिल पड़ी है. इसकी झलक मंगलवार को दरभंगा में हुई पार्टी की क्षेत्रीय बैठक में साफ मिली. प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने का पूरा प्रयास करते नजर आये.

उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को विनर के रूप में उपस्थापित करने के लिए कई टास्क दिये. लहेरियासराय स्थित कमला नेहरू पुस्तकालय में बैठक में जुटे क्षेत्र के चार जिलों दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर व बेगूसराय के कार्यकर्ताओं को अपने भाषण के दौरान उन्होंने

यूपी की तर्ज
‘पार्टी के ऊपर कोई नहीं’ की स्पष्ट चेतावनी भी दी.
उत्तर प्रदेश में विरोधियों के एकजुट होने के बावजूद मिली ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए भाजपा ने यहां भी उसी तर्ज पर तैयारी शुरू कर दी है. एक-एक बूथ को दुरुस्त करने के फाॅर्मूले पर काम शुरू कर दिया है. जन जुड़ाव को पार्टी तरजीह दे रही है. दूसरे शब्दों में कहें, तो भाजपा इसी एक सूत्री मंत्र के साथ कार्यकर्ताओं को काम में लगा दिया है. दल के आलाकमान की कोशिश है कि क्षेत्र के एक-एक परिवार में भाजपा का सीधा प्रवेश हो. प्रदेश के अब तक के सारे समीकरण को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने इस फाॅर्मूला को अपनाया है.
पार्टी की क्षेत्रीय बैठक में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर व बेगूसराय के कार्यकर्ता हुए शामिल
जिला से मंडल स्तर के पदाधिकारी हुए शामिल. बैठक में जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने अतिथियों को स्वागत किया. इसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र मंडल, जिला प्रभारी राम कुमार झा, मधुबनी के जिलाध्यक्ष
घनश्याम ठाकुर
जिला से मंडल
, झंझारपुर के जिलाध्यक्ष सियाराम साह, बेगूसराय के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश मंत्री सजल झा, एमएलसी सुनील सिंह व अर्जुन सहनी, पूर्व प्रदेश मंत्री मृत्युंजय झा, विधायक रामप्रीत प्रासवान, सुमन महासेठ, पूर्व विधायक अशोक यादव, मिश्री लाल यादव, दरभंगा के जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक, डाॅ मुरारी मोहन झा, अमलेश झा, मुकुंद चौधरी, ज्योति कृष्ण झा लवली समेत दर्जनों जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >