अकादमी का लक्ष्य भाषाओं के बीच बने समन्वय : वीणा ठाकुर

दरभंगा : साहित्य अकादेमी में मैथिली की प्रतिनिधि डा वीणा ठाकुर ने प्रतिभागियों एवं श्रोता-दर्शकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही कार्यक्रम सफलता के मुकाम तक पहुंच सका है. उन्होंने कहा कि कल वे दबाव अनुभव कर रही थी. उन्हें चिंता थी कि देश के विभिन्न राज्यों से आए […]

दरभंगा : साहित्य अकादेमी में मैथिली की प्रतिनिधि डा वीणा ठाकुर ने प्रतिभागियों एवं श्रोता-दर्शकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही कार्यक्रम सफलता के मुकाम तक पहुंच सका है. उन्होंने कहा कि कल वे दबाव अनुभव कर रही थी. उन्हें चिंता थी कि देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी उस मिथिला से क्या संदेश लेकर जाएंगे जो अतिथि-सत्कार के लिए विश्व-विख्यात है.

आज कार्यक्रम की सफलता से वे गदगद हैं. कहा कि हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अकादेमी भारत की सभी भाषाओं व बोलियों के बीच समन्वय के लिए काम करती है. भाषाओं के बीच दूरियां बढ़ाने के लिए काम नहीं करती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >