दरभंगा : लहेरियासराय के करमगंज मोहल्ले में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर गुरुवार को शिक्षक पति समेत ससुरालवालों ने शबाना परवीन को केरोसिन छिड़क कर जिंदा जला दिया. बीच-बचाव करने आये महिला के भाई सादाब आलम, रिश्तेदार नूर आलम व नूर आलम की पत्नी सदफ नूर बुरी तरह से झुलस गयीं.
सभी घायलों को बर्न अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना से आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने आरोपित के घर पर तोड़फोड़ का प्रयास किया. सूचना मिलने पर एएसपी दिलनवाज अहमद दंगा निरोधक दस्ता व पुलिस के साथ मौके पर पहुंच लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया.
आक्रोशित लोग आरोपितों के साथ मारपीट पर उतारू थे, लेकिन पुलिस ने आरोपित शबाना के पति सरफे आलम, मंजर अंसारी, गोतनी नौशादा परवीन व नाज परवीन, पड़ोसी लालबीबी व मो. आरिज आफताब को हिरासत में ले लिया. वहीं, आरोपित आफताब आलम व तनवीर आलम भीड़ को चकमा देकर
अवैध संबंध के
भागने में सफल रहे.
कई बार हुई थी पंचायत
बताया जाता है कि शबाना के पति सरफे आलम का दूसरी महिला से अवैध संबंध है. शबाना इसका विरोध करती थी. इसको लेकर दो महीने से घर में कलह हो रहा था. समझाने के बाद भी वह समझने को तैयार नहीं था. इसको लेकर मोहल्ले में पंचायत भी हुई थी. गुरुवार को भी पंचायत होनेवाली थी. पंचायत के पहले ही शबाना को जिंदा जला दिया गया.
करमगंज मोहल्ले में हुई घटना, पीिड़ता पटना रेफर
बीच-बचाव करने आयी एक महिला समेत तीन अन्य लोग झुलसे
विरोध में मोहल्ले के लोगों ने आरोपित के घर पर किया हमला
पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया
मारपीट को लेकर पति ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी
अवैध संबंध के कारण पड़ोस व शबाना के रिश्तेदारों ने कई बार पंचायत की थी. पंचायत में शबाना के पति सरफे आलम पर कड़ाई भी की गयी. यह भी पता चला है कि जिस महिला के साथ सरफे का अवैध संबंध है, पंचायत में उसको भी बुलाया गया और बीच पंचायत में उस महिला ने सरफे की पिटाई भी कर दी. इधर, सरफे ने पंचायत में शामिल कमरे आलम, नूर आलम, सादाब आलम समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ घात लगा कर मारपीट कर हाथ तोड़ देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ही लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
