बाइक व ऑटो की टक्कर में चार जख्मी

दरभंगा : सोनकी ओपी अंतर्गत सहिला मोड़ के पीछे जनता ईंट भट्ठा के सामने गुरुवार को मैजिक और बाइक के बीच टक्कर हो गई. इसमें चार लोग घायल हो गए. घायलों में भटियारीसराय हनुमानगर के मो. तसलीम के 22 वर्षीय पुत्र मो. चांद, घनश्यामपुर थाना के कुमरौल गांव के ताराकांत की 50 वर्षीया पत्नी रेणु […]

दरभंगा : सोनकी ओपी अंतर्गत सहिला मोड़ के पीछे जनता ईंट भट्ठा के सामने गुरुवार को मैजिक और बाइक के बीच टक्कर हो गई. इसमें चार लोग घायल हो गए. घायलों में भटियारीसराय हनुमानगर के मो. तसलीम के 22 वर्षीय पुत्र मो. चांद, घनश्यामपुर थाना के कुमरौल गांव के ताराकांत की 50 वर्षीया पत्नी रेणु देवी,

बहेड़ी थाना के मठराही गांव के राम ललित सिंह एवं पुत्र मंजेश कुमार शामिल हैं. घायलों को सोनकी ओपी अध्यक्ष धर्मपाल ने डीएमसीएच में भर्ती कराया है. वहीं बाइक पर पीछे बैठे मंजेश कुमार ने बताया कि वह बाइक लगा रहा था, पीछे से तेजी से आ रहे मैजिक ने ठोकर मार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >