दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर तीन के समीप नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप मामले में शुनिवार को न्यायालय में पीड़िता का 164 का बयान कलमबंद किया गया. अपने बयान में पीड़िता ने प्राथमिकी आवेदन का समर्थन किया है.
उसने पुलिस के समक्ष जो बयान दिया था आज कोर्ट में फिर से उसी बयान को दुहराया है. बता दें कि प्रेम जाल में फांसकर नगर थाना क्षेत्र की एक लड़की के साथ प्रेमी ने तीन दोस्तों के साथ नाका नंबर तीन के पास 24 से 25 अप्रैल की रात नशा खिलाकर उसे बेहोश कर यह कुकृत्य किया गया था. साथ ही लड़की का एमएमएस भी बना लिया गया. लड़की 26 अप्रैल की देर रात किसी तरह कमरे से भाग निकली. सड़क पर देर रात अकेली लड़की को देखकर नगर थाना के गश्ती दल ने उससे पूछताछ की
, तब मामला सामने आया. इसके बाद नगर थानाध्यक्ष की पुलिस ने कार्रवाई करते हुये दो आरोपित नाका नंबर तीन निवासी स्व. राधा महासेठ के पुत्र कृष्णा महासेठ व हसनचक निवासी बनारसी साह के पुत्र सावन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी. इधर, एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर कांड की अनुसंधानक महिला थानाध्यक्ष नीलम कुमारी के आवेदन पर डीएमसीएच के गायनिक वार्ड में शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच किया गया
. मेडिकल बोर्ड में स्त्री एवं प्रसव रोग विभागाध्यक्ष, एफएमटी विभागाध्यक्ष, रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष व दांत विभागाध्यक्ष शामिल थे. पुलिस को जांच रिपोर्ट का इंतजार है. जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था अथवा नहीं.
