दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर पिपरा आनंदपुर निवासी कुशेश्वर पासवान के पुत्र पंकज पासवान को झांसा देकर ठग ने 11 हजार सात सौ रुपये ठग लिये. इस संबंध में पंकज ने बहादुरपुर थाने में मंगलवार को प्राथमिकी को लेकर आवेदन दिया है. आवेदन में उसने बताया है कि 26 मार्च को मोबइल पर एक फोन आया.
फोन करने वाला अपना नाम रोहित शर्मा बताया. उसने बताया कि आपको लॉटरी लगी है. लॉटरी में 1.25 लाख रुपये का ग्लैमर बाइक फंसा है. आप झारखंड के गोंडा जिले के चपरी निवासी नीरज कुमार सिंह के एसबीआई खाता में 11 हजार सात सौ रुपये जमा कर दें. रुपये जमा करने के बाद आपके घर पर गिफ्ट पहुंच जाएगा. पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी जब गिफ्ट नहीं पहुंचा तब रोहित व नीरज के मोबाइल पर बात की. कहा कि उसे अब कोई गिफ्ट नहीं मिलेगा. तुमको जो करना है कर लो. पंकज आज एएसपी दिलनवाज अहमद को सूचना दी.
