सिंहवाड़ा : प्रखंड मुख्यालय परिसर में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख आरती देवी एवं बीडीओ डॉ शशि प्रकाश द्वारा किया गया. उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसके उपरांत हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख आरती देवी तथा संचालन पूर्व जिप सदस्य कलीमुद्दीन राही ने किया.
प्रमुख ने कहा बाबा साहेब की प्रतिमा वर्षों पहले लगनी चाहिए थी. उन्होंने जो कुछ हमलोगों को दिया इसके लिए सम्पूर्ण राष्ट्र उनका सदैव ऋणी रहेगा. बीडीओ डॉ शशि प्रकाश ने कहा कि जिस तरह संविधान के रुप में हमलोगों को अनमोल रत्न उन्होंने दिया, उसी के कारण हमें समानता का अधिकार प्राप्त हुआ. एमओ संजय कुमार ने कहा कि समाज के दबे कुचले एवं अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को बाबा ने अधिकार दिलाया. कार्यक्रम के दौरान संत रामेश्वरम विद्यालय के छात्र- छात्रा राधा, प्रिति, निशू, शिवम, अमन, भावना एवं चंदन द्वारा आयो आयो हे मेहमान मंगल स्वागत है गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया.
मौके पर मुखिया लालबाबू यादव, लतिफूर रहमान, लाल पासवान, संत रामेश्वरम विद्यालय के निदेशक निर्भय कुमार, कैसर खां, अमजद अब्बास, नथुनी साह, महबूब आलम, शिक्षक मोहन साह,रंजीत राम, अशेश्वर ठाकुर, रामकुमार मंडल, विकास मित्र विजय राम, लक्ष्मी नारायण आदि ने अपने विचार रखा.
