झटियाही टोल में आग लगने से पांच घर राख

अगलगी. आशियाना जलते देख कर बेहोश हुई महिला घनश्यामपुर : थाना क्षेत्र के रसियारी गांव के झटियाही टोला स्थित मलाह मुहल्ले में गुरूवार की शाम लगी आग में पांच घर पूर्णतया जलकर राख हो गये. इसमें वार्ड सदस्य अशोक ठाकुर जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार आग विनोद मुखिया के रसोई घर से उठी. देखते […]

अगलगी. आशियाना जलते देख कर बेहोश हुई महिला

घनश्यामपुर : थाना क्षेत्र के रसियारी गांव के झटियाही टोला स्थित मलाह मुहल्ले में गुरूवार की शाम लगी आग में पांच घर पूर्णतया जलकर राख हो गये. इसमें वार्ड सदस्य अशोक ठाकुर जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार आग विनोद मुखिया के रसोई घर से उठी. देखते ही देखते सुखदेव मुखिया, खिखर मुखिया, अमरेश मुखिया व सुरेश मुखिया के घर को चपेट में ले लिया. सभी घर पूरी तरह जलकर राख हो गये. वहीं मसोमात लालदाय देवी, परमेश्वेर मुखिया, मुकेश मुखिया, चन्देश्वेर मुखिया का घर आंशिक रूप से जल गया. इसमे सुखदेव मुखिया और विनोद मुखिया को ज्यादा क्षति पहुंचने की बात कही जा रही है.
इधर, सुखदेव मुखिया की पत्नी रेशमा देवी इस सदमे को सहन नहीं कर सकी. आंखों के सामने घर के साथ जलते सामान को देख वह रह-रहकर बेहोश हो जाती थी. लाखों रुपये के कपड़े, गहना, अनाज, लगमा बैंक ऑफ इण्डिया का खाता, चौकी, कुर्सी, साइकिल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. वहीं मवेशी की चारा भी खाक हो गया. बताया जाता है कि गृहिणी घर पर नहीं थी. गेहूं कटनी में खेत गई थी. मौके पर जमीन की मापी कर रहे अमीन और पड़ोसी की नजर आग की उठती लपट पर पड़ी. शोर मचाना शुरू कर दिया. इस पर स्थानीय लोग व रासियारी गांव के ग्रामीणों के सहयोग से पम्प सेट लगाकर, चापाकल के पानी और अग्निशामक गाड़ी के सम्मिलित प्रयास से आग पर काबू पायी जा सकी. वार्ड सदस्य झुलसने से जख्मी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >