हत्या की नीयत से आया था अवरुल

दरभंगा : पुलिस की जाल मे फंसे खगड़िया जिला के बेलदौड़ थाना क्षेत्र के धारी गांव निवासी स्व. एनुल का पुत्र मो. अवरुल पत्नी व ससुर की हत्या करने दरभंगा आया था. वह पिछले कई दिनों से महाराजी पुल के आसपास डेरा जमाये हुए था. संयोग से इस बीच उसका पत्नी व ससुर से सामना […]

दरभंगा : पुलिस की जाल मे फंसे खगड़िया जिला के बेलदौड़ थाना क्षेत्र के धारी गांव निवासी स्व. एनुल का पुत्र मो. अवरुल पत्नी व ससुर की हत्या करने दरभंगा आया था. वह पिछले कई दिनों से महाराजी पुल के आसपास डेरा जमाये हुए था. संयोग से इस बीच उसका पत्नी व ससुर से सामना नहीं हुआ, वरना वह उनकी हत्या कर दिया होता.

पुलिस के समक्ष अवरुल ने बताया कि डेढ़ साल पहले दरभंगा निवासी मो. अजीज के पुत्री से उसने प्रेम विवाह किया था. शादी के कई महीने बाद वह भाग गयी. बताया कि उसकी पत्नी अब दूसरे प्रेमी के साथ रह रही है. ससुर अपनी पुत्री का ही साथ दे रहे हैं. इधर गांव में लोग उसे तरह-तरह से चिढ़ा रहे हैं. इसी बात से गुस्से में आकर वह पत्नी व ससुर की हत्या करने आया था. इस बीच सारे पैसे खत्म हो गये. पैसे के लिए पहले उसने अपना मोबाइल बेच दिया. मंगलवार को अपने साथ लाया हथियार बेचने की कोशिश कर रहा था. बुधवार को खरीदार से हथियार के दाम का मोल-जोल कर ही रहा था कि पुलिस ने पकड़ ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >