घर में घुस कर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दबंग युवक ने सात अप्रैल की रात घर में घुस कर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास किया. नाबालिग के जाग जाने व शोर मचाने के बाद आस-पड़ोस के लोगों ने उसकी इज्जत बचायी. इस संबंध में नाबालिग के पिता के आवेदन […]

दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दबंग युवक ने सात अप्रैल की रात घर में घुस कर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास किया. नाबालिग के जाग जाने व शोर मचाने के बाद आस-पड़ोस के लोगों ने उसकी इज्जत बचायी. इस संबंध में नाबालिग के पिता के आवेदन पर सोमवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें बेटी के साथ छेड़खानी के प्रयास का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी में नाबालिग के पिता ने लिखा है कि सात अप्रैल की रात आठ बजे छपकी निवासी मो. इस्फाक के पुत्र मो. सोनू घर में घुस कर सोये हुए में उसकी बेटी के साथ जर्बदस्ती करने का प्रयास करने लगा.

नींद टूट जाने पर सोनू को देख बेटी शोर मचाने लगी. शोर सुन कर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे तब जाकर बेटी की आबरू बच सकी. प्राथमिकी में नाबालिग के पिता ने यह भी बताया जाता है कि दबंग युवक पकड़ा भी जाता, लेकिन उसके हाथ में पिस्तौल थी. पिस्तौल लहराते हुये वह भाग निकला. कहा गया है कि सोनू एक सप्ताह पहले भी उसकी बेटी को बहला-फुसला कर दरभंगा टावर ले गया. वहां उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया. इसका विरोध व हल्ला करने पर स्थानीय लोगों ने उसकी इज्जत बचायी.

पूछने पर थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि नाबालिग के पिता के आवेदन पर आईपीसी की धारा 448, 354 व 354 (डी) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. इधर नाबालिग के पिता ने बताया कि आरोपित काफी दबंग है. इसके कारण उनलोगों को जान का खतरा है. उसने पुलिस से सुरक्षा की भी गुहार लगायी है. बता दें कि पीड़ित पक्ष जीएम रोड में चाय की दुकान चला कर दो जून की रोटी की जुगाड़ करता है. दुकान पर पिता का सहयोग करने के लिए बेटी भी आया करती थी. दुकान पर आरोपी का भी आना जाना है. यहीं पर सोनू की नजर नाबालिग लड़की पर पड़ी थी.

नो ड्यूज को लेकर 57 आवेदन आये
दरभंगा. नगर निकाय चुनाव में सोमवार को नो ड्यूज को लेकर 57 आवेदकों को सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. यह जानकारी राजस्व पदाधिकारी प्रजापति मिश्र ने दी है.
पिता ने सदर थाने में
दर्ज करायी प्राथमिकी
शर करने पर स्थानीय लोगों ने बचायी इज्जत
डरी-सहमी है पीड़िता व उसके परिजन
पुलिस से लगायी सुरक्षा की गुहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >