युवती ने रेता अपना गला इलाज के दौरान हुई मौत

दरभंगा : मधुबनी जिला के महाराजगंज के मुकेश महतो की 29 वर्षीय पत्नी कंचन देवी की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मृत्यु हो गयी. बेंता ओपी को दिये बयान में मृतका की मां शांति देवी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व पूजा का विवाह मुकेश से हुई थी. दहेज में ससुराल वालो को पांच लाख […]

दरभंगा : मधुबनी जिला के महाराजगंज के मुकेश महतो की 29 वर्षीय पत्नी कंचन देवी की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मृत्यु हो गयी.

बेंता ओपी को दिये बयान में मृतका की मां शांति देवी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व पूजा का विवाह मुकेश से हुई थी. दहेज में ससुराल वालो को पांच लाख रुपया दिया था. बावजूद इसके दामाद एवं परिवार वाले कंचन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे.
पुत्री का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था. पिछले माह की 30 तारीख को कंचन ने कमरा बंद कर चाकू से अपने गर्दन को घायल कर लिया था. बूरी तरह घायल होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के दौरान सोमवार की सुबह कंचन की मृत्यु हो गयी. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >