नौतन में लगी आग से आधा दर्जन घर जले

नौतन/जगदीशपुर : नौतन प्रखंड के बनकटवा मे थ्रेसर से आग लगने के कारण रविवार को लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. उधर पूर्वी नौतन पंचायत के बलुआ गांव में भी अचानक आग लगने से बलिराम यादव का घर समेत हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. ग्रामीणों की एकजुटता से आग पर काबू पाया […]

नौतन/जगदीशपुर : नौतन प्रखंड के बनकटवा मे थ्रेसर से आग लगने के कारण रविवार को लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. उधर पूर्वी नौतन पंचायत के बलुआ गांव में भी अचानक आग लगने से बलिराम यादव का घर समेत हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. ग्रामीणों की एकजुटता से आग पर काबू पाया गया. उधर बनकटवा गांव में दो घंटे आग का तांडव से ग्रामीण जूझते रहे. खबर के बावजूद स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण वहां के लोगों सरकारी सहायता नहीं मिल पाई.

इस आग की चपेट मे भोला राव, रमेश साह, ओमप्रकाश साह, दुखी साह, मंगल साह, कृष्णा कुमार सहित आधा दर्जन ग्रामीणों के घर जलकर राख हो गये. जिसमे एक भैस बुरी जल गई. बनकटवा गांव में रविवार की दोपहर रमेश साह की गेहूं की दौनी कर रहे थरेसर से आग निकलने पर यह घटना हुई और दुखी साह, ओमप्रकाश साह, भोला राव के घर जल गये. आग से भोला राव की भैंस बुरी तरह जल गयी. मुखिया प्रभु साह ने बताया कि आग इतना भयानक था कि एक भी सामान घर से नहीं निकल पाये. इस घटना में हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गई.

गौनाहा. अंचल के गौनाहा गांव में आग लगने से एक घर जल गया और पांच मवेशियों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रविवार को दिन के बारह बजे चिलचिलाती धूप में मैनेजर यादव के घर में आग लग गयी. इससे उनके धान के भंडार के अलावा चार बकरियों और एक भैंस की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद मोटर चलाकर पानी की बरसात किये तब जाकर आग पर काबू पायी गयी. अन्य घर जलने से बच गये. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. लेकिन हजारों की क्षति का अनुमान है.
मुखिया जमीला खातून ने बताया कि मुआवजे के लिए सीओ को आवेदन दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >