नृत्य नाटिका देख मुग्ध हुए दर्शक

दरभंगा : गुल्लोबाड़ा में शक्तिधाम सेवा समिति द्वारा आयेाजित दो दिवसीय मंगल महोत्सव का समापन रविवार को महाआरती से हुआ. महोत्सव के दूसरे दिन राणी सती दादी का भक्तों ने दर्शन कर उन पर फूल चढ़ाया. संगीतमय मंगल पाठ सह नृत्य-नाटिका में भाग लिया. अंजनी अग्रवाल ने गणेश वंदना कि प्रस्तुति दी. इसके बाद संगीतमय […]

दरभंगा : गुल्लोबाड़ा में शक्तिधाम सेवा समिति द्वारा आयेाजित दो दिवसीय मंगल महोत्सव का समापन रविवार को महाआरती से हुआ. महोत्सव के दूसरे दिन राणी सती दादी का भक्तों ने दर्शन कर उन पर फूल चढ़ाया.

संगीतमय मंगल पाठ सह नृत्य-नाटिका में भाग लिया. अंजनी अग्रवाल ने गणेश वंदना कि प्रस्तुति दी. इसके बाद संगीतमय वातावरण में मंगल पाठ किया गया. इस दौरान प्रस्तुत नृत्य-नाटिका का श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद उठाया. नागपुर के उज्ज्वल खाकोलिया द्वारा किये गये मंगल पाठ से पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया. देर शाम आयोजन का समापन दादी की महाआरती से किया गया. आयोजन में आये श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अध्यक्ष नंदकिशोर बोहरा, प्रधान सचिव पवन पोद्दार, विष्णु कंदोई, विवेक बजाज, दिनेश दारूका के अलावा समिति के सदस्यगण तत्पर दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >