दरभंगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जिला में 8 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. लहेरियासराय स्थित अदालत के साथ ही बेनीपुर व बिरौल कोर्ट में लोक अदालत का आयोजन होगा. जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न 10.30 बजे इसका शुभारंभ होगा. इसके लिए प्राधिकार प्रमुख ने बेंचों का गठन कर दिया है.
इसमें सभी समनीय वादों का आपसी सहमति से निबटारा किया जायेगा. इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के साथ ही अन्य सामान्य मामलों की सुनवाई होगी तथा आपसी सहमति उसे निष्पादित किया जायेगा. अदालत पर बढ़ते जा रहे मुकदमों के बोझ को कम करने के लिए ही इसका आयोजन हो रहा है. इसमें किसी तरह की खर्च नहीं होता है. लोगों को बिना किसी खर्च के ही न्याय मिल जाता है.
