कल के बाद शुष्क रहेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. 12 अप्रैल तक के लिए जारी अनुमान में कहा गया है कि आठ अप्रैल की दोपहर तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. आठ अप्रैल की दोपहर के बाद […]

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर की ओर से मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. 12 अप्रैल तक के लिए जारी अनुमान में कहा गया है कि आठ अप्रैल की दोपहर तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है.
आठ अप्रैल की दोपहर के बाद मौसम के पूरी तरह शुष्क हो जाने की संभावना है. 10-12 अप्रैल के बीच पछिया हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.शुष्क मौसम की संभावना को देखते हुए गेहूं, अरहर एवं मक्का की कटनी तथा दौनी प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करने की सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >