वाहन से कुचल कर युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम

दुखद. आजमनगर मुहल्ला में हुई घटना, मोरो थाना निवासी वाहन चालक गिरफ्तार दरभंगा : आजमनगर दुर्गा मंदिर के निकट लाइटिंग का काम कर रहे स्थानीय युवक सोनू सहनी तथा राहुल कुमार को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही भरत सहनी के पुत्र सोनू की मौत हो गयी. जबकि सीताराम सहनी का […]

दुखद. आजमनगर मुहल्ला में हुई घटना, मोरो थाना निवासी वाहन चालक गिरफ्तार

दरभंगा : आजमनगर दुर्गा मंदिर के निकट लाइटिंग का काम कर रहे स्थानीय युवक सोनू सहनी तथा राहुल कुमार को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. इससे घटनास्थल पर ही भरत सहनी के पुत्र सोनू की मौत हो गयी. जबकि सीताराम सहनी का पुत्र राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने डेयरी के वाहन चालक मोरो विशनपुर निवासी दिलीप राय के पुत्र विमलेश राय को पकड़ लिया. विमलेश की जमकर पिटाई भी लोगों ने कर दी.
सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस वहां पहुंची तथा चालक को अपने कब्जे में ले लिया. बीडीओ गंगासागर सिंह ने मृतक के परिजनों को 20 हजार रूपया दिया. राहुल तथा चालक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. उधर घटना के विरोध में सोमवार की सुबह लोग सड़क पर उतर आये. दुर्गा मंदिर के निकट बांस-बल्ला लगाकर दरभंगा बस स्टैंड-मब्बी सड़क को जाम कर दिया. सुबह छह बजे जाम लग जाने से दरभंगा से खुलनेवाली गाड़ियों को बाघ घर मोड़, जीरो माइल होकर निकाला गया. सुबह नौ बजे के करीब पुलिस तथा प्रशासन के हस्तक्षेप से लोगों ने जाम हटाया. इस दौरान जाम हटाने में स्थानीय पार्षद मनोज मंडल तथा भरत सहनी ने महत्ती भूमिका निभायी.
मृतक के चाचा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज : मृतक सोनू के चाचा के बयान पर विश्वविद्यालय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें मोरो विशनपुर निवासी गाड़ी चालक दिलीप राय के पुत्र विमलेश राय को नामजद किया गया है.
मां-बाप का इकलौता पुत्र था सोनू
मृतक 22 वर्षीय सोनू सहनी अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था. अब उसके परिवार में मां-पिता के अलावा दो छोटी बहनें रह गयी है. सोनू की मां सब्जी तथा पिता बर्फ बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं. सोनू कल रात करीब 11-12 बजे आजमनगर दुर्गा मंदिर के नजदीक बिजली-बत्ती का काम कर रहा था. इसी दौरान दूध कलेक्शन कर तेज रफ्तार से आ रहे डेयरी के वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद आनन-फानन में सोनू को डीएमसीएच ले जाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बेंता ओपी पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. सोनू का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >