डायन बता महिला को पीटा, कांड अंकित

बिरौल : थाना क्षेत्र के कमरकला पंचायत स्थित बाहा मुसहरी टोल में एक महिला को डायन बताकर एक पक्ष द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर पीड़िता ने थाना में घटना से संबंधित लिखित शिकायत कर इंसाफ दिलाने की पुलिस से फरियाद की है. दिये गये आवेदन में पीड़िता ने […]

बिरौल : थाना क्षेत्र के कमरकला पंचायत स्थित बाहा मुसहरी टोल में एक महिला को डायन बताकर एक पक्ष द्वारा मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर पीड़िता ने थाना में घटना से संबंधित लिखित शिकायत कर इंसाफ दिलाने की पुलिस से फरियाद की है.

दिये गये आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पिछले 23 मार्च की शाम वह अपने आंगन में खाना बना रही थी. इसी बीच प्रदीप सदा, उसकी पत्नी उर्मिला देवी, पुत्र दुर्गेश सदा व पवन सदा की पत्नी चुनिया देवी हरबे-हथियार से लैश होकर आये और मारपीट करने लगे. उर्मिला देवी ने कहा कि इस डायन को खींचकर अपने आंगन में लो चलो.
चुनिया देवी के बीमार बेटा का देह छुआ दो. इसका जब मैंने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. इसके बाद खींचते हुए अपने आंगन ले गये. हल्ला करने पर ग्रामीण राम जतन सदा, बुच्ची देवी सहित अन्य पड़ोस के लोग पहुंचे. लोगों के बीच बचाव से मेरी जान किसी तरह बच सकी.
पीड़िता ने बताया है कि इस मामले इसकी जानकारी सरपंच एवं ग्रामीणों को दी, लेकिन जब पंचायत हुई तो आरोपित पंचायत से भाग गये. इधर थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र नारायण ने आवेदन मिलने की बात स्वीकारते हुए कहा कि इस मामले जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >