आधार सिडिंग का काम 98 प्रतिशत पूरा

दरभंगा : नगर निगम क्षेत्र में निर्धारित तिथि के अंतिम दिन गुरुवार को आधार सिडिंग के लिए लाभुकों से लिये गये प्रमाण पत्र का काम 98 प्रतिशत पूरा हो गया. शेष दो प्रतिशत सिडिंग करने को ले कर्मी लगे हुए हैं. निगम क्षेत्र में राशन कार्ड धारियों की संख्या 44 हजार 259 है. आधार सिडिंग […]

दरभंगा : नगर निगम क्षेत्र में निर्धारित तिथि के अंतिम दिन गुरुवार को आधार सिडिंग के लिए लाभुकों से लिये गये प्रमाण पत्र का काम 98 प्रतिशत पूरा हो गया. शेष दो प्रतिशत सिडिंग करने को ले कर्मी लगे हुए हैं. निगम क्षेत्र में राशन कार्ड धारियों की संख्या 44 हजार 259 है. आधार सिडिंग को ले सफाई अधिदर्शक एवं विकास मित्र को लगाया गया था. डीलरों का भी सहयोग लिया गया. निगम में बीडीओ गंगासागर सिंह ने समीक्षा के दौरान बताया कि सिडिंग को ले आज अंतिम तिथि निर्धारित है. 98 प्रतिशत तक आधार सिडिंग का काम पूरा हो चुका है. शेष दो प्रतिशत के लिए कर्मी लगे हुए हैं. इसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है

शासनिक महकमा व डीएमसीएच में दवा का छिड़काव: दरभंगा : मच्छर के आतंक से छुटकारा दिलाने को लेकर गुरुवार को डीएमसीएच कार्यालय से लेकर मुख्य सड़कों के दोनों ओर निगम ने दवा का छिड़काव किया गया. स्प्रे मशीन द्वारा डीएम कार्यालय, एसडीओ आवास सहित पूरे प्रशासनिक परिसर में दवा का छिड़काव करवाया गया. हैंड स्प्रे मशीन से डीएमसीएच स्थित नाला व वार्ड नंबर 18 के मिर्जापुर, दिग्घी प्रोफेसर कॉलोनी, मिश्र टोला आदि स्थानों पर दवा छिड़का गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >