आज तक राशन कार्ड को आधार से करें लिंक

दरभंगा : राशन कार्ड के आधार लिंक किये जाने को ले अब तक जमा प्रपत्र मामले में बीडीओ गंगासागर सिंह ने मंगलवार को डीलर व निगम कर्मी के साथ निगम सभागार में बैठक की. बैठक में बीडीओ ने काम में लगाये गये कर्मी को हर हाल में 29 मार्च तक आधार सिडिंग करने को कहा. […]

दरभंगा : राशन कार्ड के आधार लिंक किये जाने को ले अब तक जमा प्रपत्र मामले में बीडीओ गंगासागर सिंह ने मंगलवार को डीलर व निगम कर्मी के साथ निगम सभागार में बैठक की. बैठक में बीडीओ ने काम में लगाये गये कर्मी को हर हाल में 29 मार्च तक आधार सिडिंग करने को कहा. इसमें डीलरों को सहयोग करने को कहा गया. जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्रों में कार्डधारियों की संख्या करीब 44 हजार 259 है. इसमें मात्र 31 हजार का आधार से लिंक करने को ले प्रपत्र लिया जा सका है. वार्डों से प्रपत्र इकट्ठा करने को ले निगम ने सफाई कर्मी, विकास मित्र, सफाई अभिदर्शक आदि को लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >