समाहरणालय के समक्ष होमगार्डों की भूख हड़ताल आज

दरभंगा : बिहार गृहरक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले होमगार्ड जवानों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन गुरूवार को 13वं दिन भी जारी रहा. बिहार पुलिस की तरह वेतन एवं सभी सुविधाएं देने की मांग को लेकर संघ आंदोलनरत है. धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा कि […]

दरभंगा : बिहार गृहरक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले होमगार्ड जवानों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन गुरूवार को 13वं दिन भी जारी रहा. बिहार पुलिस की तरह वेतन एवं सभी सुविधाएं देने की मांग को लेकर संघ आंदोलनरत है. धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा कि हड़ताली होमगार्ड के जवान 28 मार्च को विधानसभा को सामने धरना व प्रदर्शन करेंगे. 24 मार्च को जिले के होमगार्ड के जवान समाहरणालय के सामने भूख हड़ताल एवं मशाल जुलूस निकालेंगे. प्रदर्शन में हीरा गुप्ता, दारोगा प्रसाद राम, रामविलास यादव, जयकिशोर यादव, बैद्यनाथ सिंह, मनोज कुमार सिंह, मोती लाल यादव, जय प्रकाश यादव, सरोज झा, नीतू कुमारी, राजकांत झा आदि दर्जनों होमगार्ड जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >