अगलगी से बचाव के ले हुई बैठक

दरभंगा : तीनों एसडीओ, बीडीओ एवं अंचलाधिकारियों की बैठक डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. आगजनी एवं बचाव के उपायों पर डीएम ने अधिकारियों को जानकादी दी. उन्होंने वार्ड पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर स्वयं सेवियों को तैयार करने को कहा. संगठनों की सूची पूर्ण बॉयोडाटा के साथ प्रखंड, अंचल, अनुमंडल […]

दरभंगा : तीनों एसडीओ, बीडीओ एवं अंचलाधिकारियों की बैठक डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. आगजनी एवं बचाव के उपायों पर डीएम ने अधिकारियों को जानकादी दी. उन्होंने वार्ड पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर स्वयं सेवियों को तैयार करने को कहा. संगठनों की सूची पूर्ण बॉयोडाटा के साथ प्रखंड, अंचल, अनुमंडल के साथ-साथ जिला नियंत्रण कक्ष को भी उपलब्ध कराने को कहा गया. वार्ड एवं पंचायत स्तरीय बैठक में वार्ड सदस्य एवं मुखिया के नेतृत्व में कमिटी गठित होगी.

अग्निशमन, अनुमंडलाधिकारी, पीएचसी, रेफरल एवं सामुदायिक प्रभारी चिकित्सक, सिविल सर्जन, थाना, जनप्रतिनिधि का नंबर सार्वजनिक करने को कहा गया. आमलोगों के बीच प्रचार तेज करने को कहा गया कि किस तरह आगजनी से बचाव की जा सकती है. गठित कमिटी को प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षित करने को कहा गया. स्कूलों में भी बच्चों के बीच प्रशिक्षण कार्य तेज करने की बात कही गयी. बैठक में डीडीसी विवेकानंद झा, डीपीआरओ कन्हैया कुमार, ओएसडी रवींद्र कुमार दिवाकर, अग्निशमन पदाधिकारी गौड़ीशंकर चौधरी, तेजनारायण राय, बिंदू बैठा आदि कई जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >