अलीनगर मेेंं ठंड से छात्रा समेत तीन की गयी जान

ठंड का कहर . जानलेवा बनी शीतलहर, जनजीवन बेहाल मृतकों में वीसा खातून, अब्दुल मजीद व सिंहेश्वर सहनी शामिल अलीनगर : कड़ाके की पड़ रही ठंड अब जानलेवा बन गयी है. प्रखंड क्षेत्र में स्कूल छात्रा समेत तीन लोगों की मौत ठंड लगने से हो गयी. जानकारी के अनुसार प्रखंड के धमसाइन गांव में मंगलवार […]

ठंड का कहर . जानलेवा बनी शीतलहर, जनजीवन बेहाल

मृतकों में वीसा खातून, अब्दुल मजीद व सिंहेश्वर सहनी शामिल
अलीनगर : कड़ाके की पड़ रही ठंड अब जानलेवा बन गयी है. प्रखंड क्षेत्र में स्कूल छात्रा समेत तीन लोगों की मौत ठंड लगने से हो गयी. जानकारी के अनुसार प्रखंड के धमसाइन गांव में मंगलवार की अहले सुबह एक बच्चे के पिता 30 वर्षीय अब्दुल मजीद उर्फ़ मोहीद को मौत हो गयी. वह सुबह मुंह धोकर जैसे ही उठा कि लड़खड़ा कर गिर गया. जब तक लोग चिकित्सक के यहां ले जाने की तैयार करते उसकी मौत हो गयी. मुखिया तरन्नुम फैयाज व सरपंच रेखा देवी ने इसकी पुष्टि की है.
वहीं दूसरी ओर जयन्तीपुर दाथ गांव निवासी मो. फूलो की 12 वर्षीया पुत्री रवीसा खातून 12 दिसंबर की रात ठंड की चपेट में आ गयी. परिजन इलाज के लिये विदा हुए ही थे कि उसकी मृत्यु हो गई. वह गांव के मध्य विद्यालय की छठी वर्ग की छात्रा थी. विद्यालय में भी इसको लेकर शोक की गयी. वहीं नवटोलिया गांव निवासी उदयचंद्र सहनी बाइक से घायल हुए अपने भतीजा सिंहेश्वर सहनी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करा बाइक से घर लौटे ही थे कि ठंड ने उन्हें अपना ग्रास बना लिया. उनकी मौत हो गई. हरसिंहपुर की मुखिया सुभद्रा देवी ने ठंड से मौत होने की बात कहते हुए बताया कि प्रशासन को इसकी सूचना दी जा रही है. इधर, एक साथ तीन मौत से क्षेत्र में दहशत उत्पन्न हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >