स्पर्द्धा. जिलास्तरीय चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू
दरभंगा : डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार को जिलास्तरीय विद्यालय (बालक-बालिका) खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. मिथिला वन प्रमंडल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए डीएम श्री सिंह ने कहा कि खेल जीवन का आधार है. खेल से व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण होता है. खेल के साथ जीवन में भी हार-जीत होती है. लेकिन घबराएं नहीं. लक्ष्य की प्राप्ति में जुटे रहें. इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी राम कुमार राम, सदर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह, उप समाहर्त्ता रवींद्र कुमार दिवाकर, जिला खेल पदाधिकारी विजय पंडित आदि मौजूद थे.
नेहरु स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन कई खेलों का आयोजन हुआ. चक्का फेंक बालिका अंडर -14 में प्रथम तलत परवीन, द्वितीय ज्योति और तृतीय स्थान पर सगुफ्ता परवीन रही. बालिका अंडर – 17 में प्रथम जोसिया खातून, द्वितीय प्रीति कुमारी और तृतीय स्थान परवीन बानो को मिला. बालक वर्ग अंडर – 14 में प्रथम अभयानंद, द्वितीय मो. जीशान अली और तृतीय स्थान रितेश कुमार ने प्राप्त किया. बालक अंडर – 17 में प्रथम अमन राज, द्वितीय चंद्रप्रकाश और तृतीय स्थान पर मो. एहसान रहा. 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में प्रथम नीरज कुमार, द्वितीय मो. ओवैश और तृतीय स्थान अमन राज को मिला.
रिले दौड़ के बालक वर्ग के अंडर – 14 में प्रथम कामरान मॉडल स्कूल, द्वितीय केंद्रीय विद्यालय नंबर दो और तृतीय स्थान पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल सोनकी रहा. बालक अंडर – 17 में प्रथम हाई स्कूल सिंहवाड़ा और द्वितीय हाई स्कूल तारालाही रहा. बालक वर्ग के पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम सचिन, द्वितीय नसिरुद्दीन और तृतीय स्थान सिकंदर कुमार को मिला. इसी स्पर्द्धा के अंडर 14 प्रतियोगिता में प्रथम नजराना परवीन, द्वितीय मो. खतीब हुसैन और तृतीय स्थान यश को प्राप्त हुआ.
जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कबड्डी का फाइनल मैच नौ और 100 मीटर दौड़ का फाइनल 11 दिसंबर को होगा.
मौके पर नहीं हो रहा था प्रस्ताव के मुताबिक काम
