दरभंगा : मनरेगा की मासिक समीक्षात्मक बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-17 एवं इसके पूर्व के वित्तीय वर्षों में योजनाओं एवं उसके एवज में भुगतान के लंबित रहने पर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने गहरी नाराजगी प्रकट की है. इसके लिए जिम्मेवार मनरेगा के पीओ का वेतन भुगतान के पूर्ण होने तक बंद रखने का आदेा दिया गया है. साथ ही दोषी पीओ से स्पष्टीकरण पूछने का भी निर्देश दिया गया है. डीएम श्री सिंह ने समाहरणालय में गुरुवार को मनरेगा की समीक्षात्मक बैठक के दौरान यह निर्देश दिया.
उन्होंने वित्तीय वर्ष 2016-17 में तय किये गये लक्ष्य के अनुरूप मेंडेज को पूरा करने एवं योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि अगली बैठक से पूर्व कार्य एवं भुगतान में प्रगति न हो पाने की स्थिति में पीओ पर प्रशासनिक कार्रवाई हो सकती है. बैठक में डीडीसी विवेकानंद झा, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, सभी प्रखंडों के पीओ मौजूद थे.
