प्वाइंट बनाने में गड़बड़ी से हुआ हादसा

दरभंगा : जननायक एक्सप्रेस हादसे की मूल वजह प्वाइंट बनाने में गड़बड़ी रही. इसका खुलासा रविवार की देर शाम विभागीय ज्वाइंट रिपोर्ट में हुआ. जानकारी के अनुसार एडीआरएम आरके पांडेय के निर्देश पर गठित टीम ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पड़ताल की. इसमें सिग्नल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेल […]

दरभंगा : जननायक एक्सप्रेस हादसे की मूल वजह प्वाइंट बनाने में गड़बड़ी रही. इसका खुलासा रविवार की देर शाम विभागीय ज्वाइंट रिपोर्ट में हुआ. जानकारी के अनुसार एडीआरएम आरके पांडेय के निर्देश पर गठित टीम ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पड़ताल की. इसमें सिग्नल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेल पथ के जेइ,, चीफ लोको इंस्पेक्टर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर व कैरेज एंड बैगन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर शामिल थे. सूत्रों के अनुसार जांच दल ने प्वाइंट सही से नहीं बनाये जाने के कारण ट्रेन के बेपटरी होने की बात पायी. टीम ने अपनी रिपोर्ट मंडल मुख्यालय को भेज दी है.

पहुंचा पदाधिकारियों का दल
मंडल मुख्यालय से एडीआरएम आरके पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों का दल यहां पहुंचा. इसमें सीनियर डीएसओ पीके सिंह, सीनियर डीएमई वेद प्रकाश व सीनियर डीइएन पी तिवारी शामिल थे. घटना स्थल का पदाधिकारियों ने बारीकी से मुआयना किया. इस दौरान एडीआरएम ने एइएन भरत सिंह को प्वाइंट्स के सही नहीं रहने को लेकर निर्देश भी दिया. इधर टीआइ सत्य प्रकाश, आरपीएफ के प्रभारी जवाहर लाल आदि भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >