दरभंगा : लहेरियासराय स्टेशन के बीच दोनार स्थित रेल फाटक संख्या- 25 स्पेशल का बूम एक ऑटो चालक ने तोड़ दिया. आरपीएफ ने सूचना मिलते ही बिना नंबर की नई ऑटो को जब्त कर लिया. साथ ही चालक बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बेला याकूब निवासी जगदीश पासवान के पुत्र प्रदीप पासवान को गिरफ्तार करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में आरपीएफ के उप निरीक्षण जवाहर लाल ने बताया कि घटना शनिवार की देर शाम की है. चालक ने लापरवाही बरतते हुए फाटक के पश्चिमी बूम को क्षतिग्रस्त कर दिया.
रेल फाटक का बूम तोड़ा, ऑटोचालक गिरफ्तार
दरभंगा : लहेरियासराय स्टेशन के बीच दोनार स्थित रेल फाटक संख्या- 25 स्पेशल का बूम एक ऑटो चालक ने तोड़ दिया. आरपीएफ ने सूचना मिलते ही बिना नंबर की नई ऑटो को जब्त कर लिया. साथ ही चालक बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बेला याकूब निवासी जगदीश पासवान के पुत्र प्रदीप पासवान को गिरफ्तार करते हुए […]
