ऐतिहासिक धरोहर को बचाने को करेंगे संघर्ष

दरभंगा : मिथिला विकास संघ के कन्वेंशन में रविवार को मिथिला के ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. विप्लव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कन्वेंशन में सुजीत कुमार आचार्य ने कहा कि प्रशासनिक उपेक्षा से धरोहर विलुप्ति के कगार पर है. इसकी सुरक्षा व संरक्षा होनी चाहिये. कन्वेंशन में […]

दरभंगा : मिथिला विकास संघ के कन्वेंशन में रविवार को मिथिला के ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. विप्लव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कन्वेंशन में सुजीत कुमार आचार्य ने कहा कि प्रशासनिक उपेक्षा से धरोहर विलुप्ति के कगार पर है. इसकी सुरक्षा व संरक्षा होनी चाहिये. कन्वेंशन में चरणबद्ध आंदोलन के पहले चरण में सात दिसंबर को आयुक्त के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम को वरुण कुमार झा, कमलेश उपाध्याय, कामोद चौधरी, ज्ञानेश्वर राय, विकास आनंद आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >