किरायेदार की बीवी से हुआ इश्क, दोनों फरार

दरभंगा : लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय गेट के सामने सड़क से दो बदमाश को चाकू, नशीली दवा एवं चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. बेलवागंज निवासी निखिलेश कुमार ने एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को सूचना दी थी कि उसे मारने की नियत से न्यायालय गेट के सामने दस लोग खड़े हैं. […]

दरभंगा : लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय गेट के सामने सड़क से दो बदमाश को चाकू, नशीली दवा एवं चार मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. बेलवागंज निवासी निखिलेश कुमार ने एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को सूचना दी थी कि उसे मारने की नियत से न्यायालय गेट के सामने दस लोग खड़े हैं. एसडीपीओ श्री अहमद ने लहेरियासराय के प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार को सूचना दी. एसआई गौतम ज्योंही दल बल के साथ पहुंचे तो वहां मौजूद कई युवक संदिग्ध स्थिति में भागने लगे. दो को पुलिस ने पकड़ लिया.

प्रेमी पुलिस के जवान ने बुला रखा था अपराधी: एसडीपीओ श्री अहमद ने बताया कि निखलेश को मारने के लिये इन बदमाशों को नौगछिया में बिहार पुलिस के जवान एवं जेल कोना पर रह रहे राजेंद्र महतो के पुत्र बबलू कुमार महतो ने भेजा था. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि निखिलेश की शादी वर्ष 2010 में ममता रानी नामक लड़की से हुई थी. शादी के कुछ दिनो के बाद निखिलेश ने जेल कोना स्थित राजेंद्र महतो का मकान किराये पर लिया. पति -पत्नी वहां रहने लगे. कुछ दिन बाद ही राजेंद्र के बेटे बबलू से ममता प्यार कर बैठी. बबलू नौगछिया में बिहार पुलिस में तैनात है.
एक अगस्त को ममता भाग गयी. निखिलेश पत्नी को खोज कर घर ले आया. ममता फिर 13 अक्तूबर को घर से निकल गयी. इस बार पत्नी के अपहरण को लेकर सात लोगों के विरुद्ध निखिलेश ने लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज कराया.
पति की हत्या की रची
जा रही थी साजिश
न्यायालय के बाहर से दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पहले भी जेल जा चुका है एक युवक
नौगछिया मेें िबहार पुलिस में तैनात है प्रेमी बबलू
पति नहीं, प्रेमी के साथ रहेगी ममता
पुलिस अनुसंधान के क्रम में ममता को नौगछिया से पकड़कर सीजेएम के यहां गुरुवार को प्रस्तुत किया. एसडीपीओ ने कहा कि न्यायालय में 164 के बयान के समय निखिलेश भी मौजूद था. ममता ने कहा कि वह अपने पति के साथ नहीं प्रेमी के साथ रहेगी. इसी बीच निखिलेश को किसी ने सूचना दी कि एक दर्जन लोग उसे मारने के लिये आये हैं और गेट पर खड़े हैं. इसकी सूचना उसने पुलिस को दी. पुलिस ने दो युवक को चाकू, नशीली दवा आदि के साथ गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ श्री अहमद ने बताया कि मो. सद्दाम के पास से बरामद मोबाइल में आधुनिक हथियार के साथ कई फोटो भी है. पूर्व में सद्दाम जेल जा चुका है. प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि निखिलेश के बयान पर प्राथमिकी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >