नोटबंदी के बाद से बदल रहा बाजार दिनभर जाम से रेंगता रहा शहर

दरभंगा : शहर के विभिन्न चौक-चौराहा गुरुवार को जाम के हवाले रहा. जाम से शहर के मुख्य सड़कों पर छोटी व बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रही. इसमें प्रशासनिक व आकस्मिक सेवाओं की गाड़ी भी फंसी रही. लोग व्यवस्था को कोस रहे थे. बेंता चौक पर दोपहर में जाम लगने के कारण लोग पैदल […]

दरभंगा : शहर के विभिन्न चौक-चौराहा गुरुवार को जाम के हवाले रहा. जाम से शहर के मुख्य सड़कों पर छोटी व बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रही. इसमें प्रशासनिक व आकस्मिक सेवाओं की गाड़ी भी फंसी रही. लोग व्यवस्था को कोस रहे थे.

बेंता चौक पर दोपहर में जाम लगने के कारण लोग पैदल निकलने के लिए अगल-बगल की जगह तलाशते नजर आये. कर्पूरी चौक से लेकर बेंता मंदिर तक जाम लगे रहने के कारण ऑटो, दोपहिया, चार पहिया वाहनों का ऐसा घालमेल था कि जाम छुड़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का पसीना छूट रहा था. एक तो जाम दूसरा फुटपाथ दुकानदारों के कब्जे में रहने से पांव पैदल चलने वाले लोगों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही थी. खास तौर पर डिग्री वन की परीक्षा देने आये छात्रों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा. इस जाम में खास की गाड़ी भी फंसी. जाम लगे रहने के कारण लोग गाड़ी को दूसरे रास्ते की ओर मोड़ रहे थे. इस कोशिश में जाम और हो रहा था.
इधर जाम के लिए प्रसिद्ध दोनार चौक पर अन्य दिनों की तरह ही सड़कें जाम थी. जाम में फंस लोग हलकान होते रहे. जाम में फंसे लोगों का कहना था कि समस्या का मुख्य कारण ऑटो चालक द्वारा जहां-तहां ऑटो को खड़ा करना तथा आड़े-तिरछे चलाना है. वहीं पैसेंजर लेने और उतारने के लिए कोई निर्धारित जगह नहीं होने के कारण अपने पीछे खड़ी गाड़ियों को निकालने के लिए जल्दी जगह नहीं दिया जाता. जहां लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में आधे घंटे लगना चाहिए, वहां घंटा भर लग जाता है.
जाम छुड़ाने में ट्रैफिक पुलिस का छूटा पसीना
ट्रक की ठोकर से बिजली पोल टूटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >