मिथिला में विद्वता की कमी नहीं : वीसी

दरभंगा : लनामिवि के कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा ने कहा कि मिथिलांचल में विद्वता एवं ऊर्जा की कोई कमी नहीं है. इसके बावजूद अभी तक समुचित विकास नहीं होना चिंता का विषय है. वे सोमवार को महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल चेयर की ओर से पीजी समाजशासत्र विभाग में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित कर रहे […]

दरभंगा : लनामिवि के कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा ने कहा कि मिथिलांचल में विद्वता एवं ऊर्जा की कोई कमी नहीं है. इसके बावजूद अभी तक समुचित विकास नहीं होना चिंता का विषय है. वे सोमवार को महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह मेमोरियल चेयर की ओर से पीजी समाजशासत्र विभाग में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मिथिलांचल का नाम राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित करने के लिए हमलोगों को अपनी सोंच को विकसित करना होगा.

मौके पर वीसी ने चेयर के निदेशक डॉ विनोद कुमार चौधरी को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया. समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रोवीसी डॉ सैयद मुमताजुद्दीन कामेश्वर चेयर को शोध संस्थान के रूप में विकसित करने की बात कही. उन्होंने चेयर द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की. चेयर के निदेशक प्रो चौधरी ने चेयर की स्थापना के लिए वीसी प्रो कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसकी गतिविधि पर विस्तार से प्रकाश डाला. समारोह के उद‍्घाटन सत्र में पीजी विभाग के डॉ जितेंद्र नारायण, प्रो विनोदानंद झा, डॉ एसएस अनिस, डॉ रमण झा, डॉ मंजू झा आदि ने महाराजाधिराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व् पर विचार रखा. इस अवसर पर महाराजाधिराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर पीजी समाजशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजय प्रतिभागियों को मैडल व सर्टिफिकेट एवं पेन देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन प्रो गोपी रमण प्रसाद सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >