विधायक ने आइटीआइ में तैयारी का लिया जायजा

बहादुरपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के क्षेत्र में आगमन तथा रामनगर स्थित महिला आइटीआइ कॉलेज के उद‍्घाटन को लेकर बुधवार को स्थानीय विधायक भोला याव ने कॉलेज पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने नवनिर्मित भवन के तीनों फ्लोर का निरीक्षण करते हुए प्राचार्य राजेश कुमार एवं आइटीआइ के प्राचार्य अतुल कुमार को कई दिशा निर्देश […]

बहादुरपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के क्षेत्र में आगमन तथा रामनगर स्थित महिला आइटीआइ कॉलेज के उद‍्घाटन को लेकर बुधवार को स्थानीय विधायक भोला याव ने कॉलेज पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने नवनिर्मित भवन के तीनों फ्लोर का निरीक्षण करते हुए प्राचार्य राजेश कुमार एवं आइटीआइ के प्राचार्य अतुल कुमार को कई दिशा निर्देश दिया.

विधायक श्री यादव ने नवनिर्मित भवन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कॉलेज परिसर में ही महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाने की मांग की जायेगी. आइटीआइ का परिसर काफी बड़ा है.परिसर में पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण हो जाने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को काफी सुविधा होगी. मौके पर बिरौल एसडीओ मो शफीक, राजद प्रखंड अध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह, दशरथ यादव, विपुल राय, त्रिभुवन झा, राजा पासवान, मनोज कुमार सिंह सहितकई पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >