प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष की हत्या के विरोध में तोड़फोड़
कुशेश्वरस्थान (दरभंगा) : कुशेश्वरस्थान प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह केवटगामा पंचायत के मुखिया रामचंद्र यादव की हत्या के विरोध में लोगों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया. लोगों ने थाने में तोड़फोड़ की. दरभंगा-कुशेश्वरस्थान एसएच-56 को जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद करा दिया. सुबह करीब छह बजे से शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन दोपहर करीब […]
कुशेश्वरस्थान (दरभंगा) : कुशेश्वरस्थान प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह केवटगामा पंचायत के मुखिया रामचंद्र यादव की हत्या के विरोध में लोगों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया. लोगों ने थाने में तोड़फोड़ की. दरभंगा-कुशेश्वरस्थान एसएच-56 को जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद करा दिया.
सुबह करीब छह बजे से शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन दोपहर करीब तीन बजे तक जारी रहा. इस दौरान पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा. एसडीओ मो. शफीक, एसडीपीओ सुरेश कुमार, बेनीपुर एसडीपीओ अंजनी कुमार सिंह, सीओ नरेंद्र कुमार, बीडीओ राकेश रोशन पुलिस भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बाजार में जमे रहे.
इससे पूर्व सैकड़ों की संख्या में मुखिया समर्थक थाना में घुस गये व तोड़फोड़ शुरू कर दी. कागजात फाड़ दिये. दरवाजे, खिड़की, कुर्सी टेबुल आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के समय थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व घनश्यामपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत असमां पुल पर जाम कर रहे लोगों को
प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष
नियंत्रित करने में जुटे थे. थाना में तोड़फोड़ के बाद वहां से निकल कर लोगों ने सेंट्रल बैंक व यूनाइटेड बैंक में भी हंगामा किया. इस दौरान ग्राहकों में भगदड़ मच गयी. सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया.
असमा पुल पर सुबह छह बजे से ही लोग जाम लगाकर बैठ गये थे. दोपहर ढाई बजे पोस्टमार्टम के बाद दरभंगा से कांग्रेस अध्यक्ष का शव आया, तो लोगों ने उसे पुल पर ही रोक लिया. शव को पुल पर रख नारेबाजी करने लगे. प्रशासन के समझाने पर भी लोग मानने को तैयार नहीं थे. बाद में स्थानीय विधायक शशिभूषण हजारी ने लोगों को शांत किया. शव को वहां से अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव पछियारी रही ले जाया गया. जहां अंतिम संस्कार किया गया.
इस दौरान रोसड़ा विधायक डॉ अशोक कुमार, स्थानीय विधायक शशिभूषण हजारी, प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह, उप प्रमुख संतोष कुमार यादव, कुशेश्वरस्थान मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय सुंदरम, एसडीओ मो. शफीक, एसडीपीओ सुरेश कुमार, बेनीपुर एसडीपीओ अंजनी कुमार सिंह, कांग्रेस के प्रदेश युवा सचिव शंकर कुमार झा समेत समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधि व लोग मौजूद थे.
बुलाया गया श्वान दस्ता
इससे पूर्व श्वान दस्ता मंगाकर हत्या के सुराग को तलाशने की कोशिश की गयी. एसडीपीओ सुरेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मुखिया के बड़े पुत्र विकास कुमार के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शुक्रवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
एसएसपी ने मौके पर की जांच
इससे पूर्व शुक्रवार की देर रात एसएसपी सत्यवीर सिंह कुशेश्वरस्थान पहुंचे व घटनास्थल का जायजा लिया. वे मुखिया के परिजनों से भी मिले. एसएसपी ने परिजनों कहा कि हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलायी जाएगी. बाद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ने पुलिस टीम गठित किया. टीम में बिरौल के एसडीपीओ सुरेश कुमार, बेनीपुर एसडीपीओ अंजनी कुमार सिंह, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, तिलकेश्वर ओपी अध्यक्ष हरिशंकर यादव सहित कई पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है.
समर्थकों ने कुशेश्वरस्थान थाने
के कागजात फाड़े
कुरसी, टेबुल, दरवाजे व खिड़कियों को किया क्षतिग्रस्त
एसएच-56 को किया जाम, छह घंटे यातायात ठप
कुशेश्वरस्थान बाजार के व्यवसायियों ने दिनभर
नहीं खोलीं दुकानें
परिजनों से मिल एसएसपी
ने न्याय का दिलाया भरोसा
एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठित
पुत्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी
शुक्रवार की शाम रामचंद्र यादव की गोली मार हुई थी हत्या