करेह नदी में डूबने से व्रती की मौत

पहली बार कर रहा था छठ व्रत एक साल पहले हुई थी शादी बहेड़ी : खरारी गांव के एक छठव्रती युवक की नदी में डूब जाने से मौत हो गयी. सोमवार की सुबह यह घटना करेह नदी की खरारी घाट में घटी. उमेश शर्मा का पुत्र मुकेश शर्मा (20) छठ घाट पर सुबह अपनी मां […]

पहली बार कर रहा था छठ व्रत
एक साल पहले हुई थी शादी
बहेड़ी : खरारी गांव के एक छठव्रती युवक की नदी में डूब जाने से मौत हो गयी. सोमवार की सुबह यह घटना करेह नदी की खरारी घाट में घटी. उमेश शर्मा का पुत्र मुकेश शर्मा (20) छठ घाट पर सुबह अपनी मां के साथ भगवान को अर्घ्य देकर नदी में स्नान करने गया. इसी बीच वह पानी के भवर की चपेट में आकर डूब गया. करीब चार घंटे बाद स्थानीय मछुआरे की मदद से शव को बाहर निकाला गया. शव की बरामदगी के बाद हायाघाट पुलिस ने पोस्टमार्टम को लेकर कई कोशिश की लेकिन वह विफल साबित हुआ. मृतक के परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया.
बताया जाता है कि मुकेश इसी वर्ष से भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रत रखा था. एक वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी. नदी में अर्घ्य देने के बाद वह अन्य तीन व्रती युवक के साथ गहरे पानी में तैरते हुए स्नान करने चला गया. पुल के पास वह पानी के भवर की चपेट में आ गया.
मुकेश को बचाने की लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. मुकेश के डूबने की खबर सुन गांव में मातम छा गया. कई लोग अर्घ्य देकर घर जाने के बदले मुकेश की शव निकालने की कोशिश में जुट गए. घटना के चार घंटे बाद मछुआरे ने हजारी कोकरा जाल की मदद से शव को बाहर निकाला. शव बाहर निकलते ही परिवार के लोग चित्कार उठे. पत्नी पूजा एवं मां शोभा देवी का विलाप सुन लोगों का कलेजा दहल गया. बीडीओ हुस्न आरा एवं सीओ एस श्रीवास्तव ने मृतक के परिजन से मिलकर सांत्वना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >