चाय की दुकान में घुसा ट्रक तीन की मौत, एक गंभीर

चाय दुकान में घुसा ट्रक व दबा ऑटो. दरभंगा : दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर तारालाही चौक के पास शुकवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक एक चाय की दुकान में घुस गया. इसमें चाय दुकानदार सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. तारालाही गांव निवासी मो. फनेश के […]

चाय दुकान में घुसा ट्रक व दबा ऑटो.

दरभंगा : दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य सड़क पर तारालाही चौक के पास शुकवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक एक चाय की दुकान में घुस गया. इसमें चाय दुकानदार सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. तारालाही गांव निवासी मो. फनेश के पुत्र मो. कलीम, मो. अमूल हक के पुत्र मो. जुबैर व ओझौल गांव निवासी नंदकिशोर झा के पुत्र वौआ झा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
जबकि, तारालाही गांव के मो. याशम के पुत्र मो. कलीम गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे डीएमसीएच में भरती कराया गया है. इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. इससे करीब तीन घंटे तक दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य पथ पर तीन घंटे आवागमन बंद रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >