करेह नदी में कूद कर महिला ने की जान देने की कोिशश

हायाघाट (दरभंगा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के अकराहा स्थित करेह नदी के पुल से गुरुवार की देर शाम एक अधेड़ महिला ने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि, नदी में पानी कम होने के कारण वह डूबने से बच गयी. सिर्फ उसे चोट लगी है. स्थानीय लोगों ने महिला को उठाकर पीएचसी में भरती […]

हायाघाट (दरभंगा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के अकराहा स्थित करेह नदी के पुल से गुरुवार की देर शाम एक अधेड़ महिला ने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि, नदी में पानी कम होने के कारण वह डूबने से बच गयी. सिर्फ उसे चोट लगी है. स्थानीय लोगों ने महिला को उठाकर पीएचसी में भरती कराया. बताया जाता है कि वह अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या करने के लिए गयी थी. दोनों बेटियों ने पुल से कूदने से इनकार कर दिया, तो वह खुद कूद गयी.

जानकारी के अनुसार, महिला अपनी 10 वर्षीय व आठ वर्षीय बेटियों के साथ गुरुवार की देर शाम अकराहा पुल पर पहुंची थी. उसने लड़कियों से पुल से कूदने को कहा. लड़की के नहीं कूदने पर महिला खुद पुल से कूद पड़ी. स्थानीय लोगों ने महिला को पीएचसी हायाघाट में भरती कराया है. इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया.
महिला ने अपना नाम उर्मिला देवी बताया है. वह पूर्वी बिलासपुर निवासी पूर्व सरपंच मुन्ना दास की भांजी बतायी जा रही है. बताया जाता है कि जहां वह कूदी, वहां पानी नहीं था. इस कारण उसे सिर्फ चोट लगी है.
हायाघाट के अकराहा पुल पर हुई घटना
दो बेटियों के साथ पहुंची थी पुल पर
पानी नहीं होने से बच गयी जान
स्थानीय लोगों ने महिला को पीएचसी में कराया भरती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >