तालाब किनारे चौकी लगा बना रहे घाट

तैयारी. सफाई व्यवस्था की हो रही खानापूरी बागमती नदी के घाटों की आज पूरी होगी सफाई दरभंगा : छठ पर्व को लेकर शहर के विभिन्न तालाबों की साफ-सफाई निगम द्वारा करायी जा रही है. तालाबों से निगम द्वारा कचरे निकाले जाने के बाद भी लोग अपने स्तर से कचरा निकालने में जुटे हैं. कुछ घाटों […]

तैयारी. सफाई व्यवस्था की हो रही खानापूरी

बागमती नदी के घाटों की आज पूरी होगी सफाई
दरभंगा : छठ पर्व को लेकर शहर के विभिन्न तालाबों की साफ-सफाई निगम द्वारा करायी जा रही है. तालाबों से निगम द्वारा कचरे निकाले जाने के बाद भी लोग अपने स्तर से कचरा निकालने में जुटे हैं. कुछ घाटों पर मिट्टी की आवश्यकता होते हुए भी निगम की ओर से बेहतर पहल नहीं किये जाने की शिकायत करते हुए लोग पानी में सेटरिंग व चौकी लगा घाट का रूप दे रहे हैं. चौकी आदि के द्वारा बनावटी घाटों का निर्माण सुरक्षा की दृष्टिकोण से काफी खतरनाक होगा. निगम द्वारा की जा रही तालाबों की सफाई को लोक खानापूरी बता रहे हैं.
कचरे के बीच पूजा करने की मजबूरी : गंगासागर पोखर पर उर्दू बाजार के साहसूपन, मिश्रटोला, भठियारीसराय, दोनार, दिलावरपुर, मदारपुर, मोगलपुरा, अललपट्टी आदि मुहल्ले के करीब चार से पांच हजार लोग छठ पर्व के लिए जुटते हैं. गंगासागर के उत्तरी भाग में मिट्टी के अभाव में चौकी से घाट बना रहे दिनेश मंडल, सत्यनारायण ठाकुर, राजा सहनी, चंद्रशेखर कुमार,
रमण कुमार, विजय कुमार आदि ने बताया कि पोखर को दीपावली के बाद निगम ने साफ नहीं करवाया. कचरे के बगल में पूजा करने की मजबूरी है. पानी दूषित अलग है. वहीं निगम ने पश्चिमी दिशा में चार टे्लर मिट्टी गिराकर शेष जगहों पर यूं ही छोड़ दिया है.मजबूरी में घाट बनाने के लिए सेटरिंग एवं चौकी का प्रयोग किया जा रहा है. सुरक्षा को ले पूछने पर कहा कि इसके अलावा निगम ने कोई रास्ता नहीं छोड़ा है.
हराही पोखर पर स्टेशन रोड, दिग्घी, प्रोफेसर कॉलोनी, कटहलबाड़ी, हसनचक, राजकुमारगंज, छपकी आदि के करीब 20 से 25 हजार लोग छठ पर्व करने को जुटते हैं. घाट पर बनी सीढ़ी पर शौच साफ कर रहे तथा तालाब से कचरा निकल रहे आदित्य श्रीवास्तव, अजय कुमार कर्ण, मुकेश कुमार, राजा कुमार, राजेश राम, अशोक राम ने निगम की सफाई को फार्मलिटी बताया.
लोगों का कहना था कि कचरे इस तरह निकाले गये हैं कि उनलोगों को फिर से कचरा निकालना पड़ रहा है. कई जगह मिट्टी की आवश्यकता है. अब तक एक भी ठेला मिट्टी निगम ने नहीं गिराया. आदित्य श्रीवास्तव ने निगम के कामों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सफाई बढ़िया किया गया है. घाट पर बिजली के पोल पर लगे वेपर बंद रहने से समस्या होने की बात कही.
कुछ घाटों पर मिट्टी डालने की जरूरत
गंगासागर पोखर में सेंिट्रंग कर चौकी लगा घाट का निर्माण करते मोहल्लेवासी.
बागमती नदी में निगम कर्मी की संख्या बढ़ाकर जल्द से जल्द काम निबटाना चाह रहा है. प्रभारी सफाई कर्मी मनोज कुमार राम ने प्रधान घाट, हजारीनाथ, रानी सती मंदिर, कंडैल घाटों पर शुक्रवार तक साफ का काम पूरा कर लिये जाने की बात कही. जिस जगह मिट्टी की आवश्यकता है वहां गिराया गया है् जहां जरूरत होगी और मिट्टी गिरायी जायेगी.
रतन किशोर वर्मा, नगर अभियंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >