कल्वर्ट बनाने को रेलवे ने निगम से मांगे 55 लाख

दोनार गुमटी के पास बनना है कल्वर्ट दरभंगा : दोनार गुमटी के निकट कल्वर्ट निर्माण को लेकर रेलवे ने निगम से डीडी के माध्यम से पैसा जमा करने को कहा है. बता दें कि देनार चौक से टिनही पुल तक नाला का निर्माण होना है. दोनार गुमती के निकट रेलवे की खाली जमीन पर कल्वर्ट […]

दोनार गुमटी के पास बनना है कल्वर्ट

दरभंगा : दोनार गुमटी के निकट कल्वर्ट निर्माण को लेकर रेलवे ने निगम से डीडी के माध्यम से पैसा जमा करने को कहा है. बता दें कि देनार चौक से टिनही पुल तक नाला का निर्माण होना है. दोनार गुमती के निकट रेलवे की खाली जमीन पर कल्वर्ट निर्माण के लिए नगर निगम रेलवे मंडल इंजीनियर समस्तीपुर से अनुज्ञप्ति मांगी थी.
इसके लिए रेलवे ने नगर निकाय से 55 लाख 83 हजार 95 रुपये की मांग की थी. आरटीजीएस के माध्यम से पैसा जमा करने के लिए निगम ने मंडल अभियंता से खाता से संबंधित जानकारी मांगी थी. मंडल रेल इंजीनियर ने आरटीजीएस के माध्यम से पैसा लेने में असुविधा बताते हुए निगम को डीडी के माध्यम से पैसा जमा करने को कहा है. पैसा जमा करने के लिए डीडी बनाने की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >