तालाबों से जलकुंभी और गंदगी हटाने में जुटे लोग

तैयारी. निगम ने सफाई को ले बढ़ायी मजदूरों की संख्या दरभंगा : छठ पर्व स्वच्छता व पवित्रता का पर्व माना जाता है. इसे लेकर शहर के विभिन्न तालाबों व नदी के घाटों की साफ-सफाई निगम दैनिक मजदूर रखकर करवा रही है. घाटों की साफ-सफाई व्यवस्था को कुछ लोग ठीक-ठाक तो कुछ काम चलाऊ बता रहे […]

तैयारी. निगम ने सफाई को ले बढ़ायी मजदूरों की संख्या

दरभंगा : छठ पर्व स्वच्छता व पवित्रता का पर्व माना जाता है. इसे लेकर शहर के विभिन्न तालाबों व नदी के घाटों की साफ-सफाई निगम दैनिक मजदूर रखकर करवा रही है. घाटों की साफ-सफाई व्यवस्था को कुछ लोग ठीक-ठाक तो कुछ काम चलाऊ बता रहे हैं. लक्ष्मीसागर मोहल्ला स्थित तालाब से जलकुंभी आदि निकाले जाने के बाद पानी में तैर रहे कचरे गाद व कादों से दलदल जैसी स्थिति बनी है. पानी दूषित होने के कारण काले रंग का दिखाई देता है.
लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में आखिर छठ पर्व कैसे होगा. तालाब की सीढ़ी पर शौच आदि को लोग अपना मजदूर रख साफ करवा रहे हैं. तालाब के उत्तरी भाग में मात्र आधे हाथ की जमीन बची है. इस वजह से लोग छठ पर्व करने को लेकर चिंतित हैं. यही हाल चूनाभट्ठी दुर्गा मंदिर तालाबों की है. निगम को सफाई से हाथ खड़ा करने के बाद लोगों ने खुद तालाबों से जलकुंभी निकालने का काम किया था.
पानी दूषित एवं घाटों पर फिसलन को कैसे दूर किया जाय इसकी चिंता सता रही है. निगम के द्वारा घाटों की सफाई को लेकर लगाये गये कर्मी की संख्या बुधवार को बढ़ी जरूर नजर आयी. चूनाभट्ठी दुर्गा मंदिर पोखर की साफ-सफाई को लेकर स्थानीय निवासी शंभु यादव, मालती देवी, अमरजीत कुमार सहनी ने बताया कि निगम पहले ही पोखर की सफाई को लेकर हाथ उठा दिया तो हमलोगों ने किसी तरह जलकुंभी निकाल कर किनारा किया. बुधवार को निगम ने आठ कर्मी भेजा.
वे लोग निकाले गये जलकुंभी हटाने आये हैं. पानी दूषित है और घाटों पर फिसलन बना हुआ है. इसके लिए क्या करें समझ में नहीं आ रहा है. घाटों पर कुछ जगह पर गढ़ा बना हुआ है. इस पोखर पर चूनाभट्ठी, सैदपुर, लक्ष्मीसागर के दो हजार लोग पर्व करने जुटते हैं.
छठ घाटों पर फिसलन से बढ़ी परेशानी
चूनाभट्ठी दुर्गा मंदिर पोखर की सफाई करते मजदूर.
नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह चूनाभट्ठी दुर्गा मंदिर पोखर पर पहुंचकर घाटों को अतिक्रमण करने वाले को हटाने का निर्देश दिया है. नहीं हटाने पर गुरुवार को निगम की ओर से हटाये जाने की कार्रवाई की जायेगी. तालाबों के दूषित हो गये पानी को साफ करने के लिए चूना व ब्लीचिंग का छिड़काव करवाया जायेगा. लक्ष्मीसागर के उत्तरी दिशा में मिट्टी भरवाया जायेगा.
रतन किशोर वर्मा, नगर अभियंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >