पंचायत चुनाव . दूसरे चरण के चुनाव की तैयारी जोरों पर
दरभंगा : जाले में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारी में जुट गया है. दूसरे चरण के तहत जिला के सिंहवाड़ा प्रखंड में आगामी 28 को वोटिंग होनी है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम डा. चंद्र शेखर सिंह ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर व्यापक तैयारी की है. गश्ती दल के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया गया है. डीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान के लिये प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है. 26 अप्रैल को इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार समाप्त हो जायेगा.
25 सेक्टरों में बंटा प्रखंड
विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिये पूरे प्रखण्ड को 25 सेक्टरों में बांटा गया है. इसके अतिरिक्त कुल 97 गश्ती सह मतपेटिका संग्रहण दल में पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल आपस में मिलकर एक टीम के रूप में काम करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनायेंगे.
नियंत्रण कक्ष में कर सकते शिकायत : सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि किसी वर्ग विशेष या समूह द्वारा मतदाताओं को किसी तरह डराने या धमकाने की घटना नहीं घटे. लोग निर्भिक होकर मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का स्वतन्त्र रूप से प्रयोग कर सकें. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं कमजोर वर्ग के मतदाताओं का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है.
निप्रतिनियुक्त सभी श्रेणी के दणंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं मतदान कर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान विशेषत: मतदान के दिन अपने मोबाइल फोन को हमेशा ऑन रखें. साथ ही निर्देशानुसार जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या – 06272-240600 पर कॉल कर अथवा जिला नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी रमेश चन्द्र चौधरी के मोबाइल नम्बर – 9431832769 पर एसएमएस के माध्यम से अपेक्षित सूचना उपलब्ध कराते रहेंगे.
364 मतदान दल गठित
प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी एवं तीन मतदान अधिकारी रखे गये है. सिंहवाड़ा प्रखंड में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 359 एवं सहायक मतदान केंद्र की संख्या 5 हैं. कुल 364 मतदान केंद्रों के लिए 364 मतदान दलों का गठन किया गया है. इसके अतिरिक्त सुरक्षित पीठासीन एवं मतदान अधिकारी रखे गये हैं.
निर्वाचन की प्रक्रिया को स्वच्छ, भयमुक्त एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए विधि-व्यवस्था संधारण के लिये एक प्रभावकारी उपाय के रूप में चेक पोस्टों की महती भूमिका होती है. इसके लिये प्रखण्ड की सीमा में अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने एवं परमिट युक्त वाहनों की सघन जांच करने के लिए कई चेक प्वाइंट बनाये गये है. इस चेक प्वाइंटों पर पुलिस पदाधिकारी की अधीन समुचित संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्त परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र द्वारा
की जायेगी.
सुबह सात बजे से वोटिंग
आयोग की ओर से जारी निर्देश व जिला प्रशासन की ओर से लिये निर्णय के तहत इस प्रखंड में भी पूर्वाह्न 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान होगा. इस संबंध में जिला से संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है. कुल एक लाख 81 हजार 725 मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
आज योगदान देंगे मतदानकर्मी
सभी मतदान दल को 26 अप्रैल को सुबह 8 बजे बालिका उवि रामपुरा, सिंहवाड़ा (मतदान दलों का डिस्पैच केंद्र) में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. मतदान कर्मी निर्धारित तिथि को विनिर्दिष्ट स्थानों पर योगदान कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे, तत्पश्चात् उन्हें संबंधित मतदान केंद्र की जानकारी दी जायेगी. वे सामग्री वितरण केंद्र पर जाकर अपनी उपस्थिति अंकित कर नियत स्थान पर बैठेंगे.
सुरक्षित पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था अलग से की गई है, जहां उनकी उपस्थिति ली जायेगी. योगदान के पश्चात् मतदान दलों के बीच मतदान सामग्री के वितरण का कार्य इसी दिन सम्पादित किया जायेगा. 27 अप्रैल की शाम 8 बजे तक मतदानकर्मी अपने निर्धारित मतदान केंद्र पहुंच जायेंगे.
बनाये गये 184 स्थल पर 364 बूथ
इसके लिये 184 भवनों में कुल 364 मतदान केंद्र बनाये गए हैं. इनमें से 5 सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हंै. मतदान के दिन निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन के लिये प्रखण्ड को 25 सेक्टर, 8 जोन एवं एक सुपर जोन में बांटा गया है. साथ ही 97 गश्ती सह मतपेटिका संग्रहण दल बनाये गये हैं. स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए सदर अनुमण्डल पदाधिकारी ने पहले ही अनुमण्डल में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लगायी हुई है.
परमिटेड वाहन का उपयोग
प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों द्वारा प्रयुक्त वाहनों के अतिरिक्त चुनाव अभ्यर्थी अथवा उनके चुनाव अभिकर्त्ता निर्वाची पदाधिकारी या उनके द्वारा प्राधिकृत पदाधिकारी द्वारा दिये गये परमिट के आधार पर वाहनों का उपयोग कर सकेंगे.प्रत्याशी मतदाताओं को आने साधन या वाहन से वोिटंग के िलए लायेंगे.
आज शाम थम जायेगा चुनाव प्रचार
चुनाव प्रचार अभियान 26 अप्रैल की शाम 5 बजे समाप्त हो जायेगा. प्रचार अभियान की समाप्ति से लेकर मतदान की समाप्ति तत्पश्चात् मतपेटिकाओं के बज्रगृह तक पहुंचाये जाने तक समय निर्वाचन एवं विधि-व्यवस्था की दृष्टिकोण से काफी संवदेनशील एवं महवपूर्ण है. इस अवधि में अभ्यर्थियों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से विभिन्न हथकंडे जैसे राशि का प्रलोभन, शराब का वितरण एवं हथियारों का भय दिखाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयत्न किये जाने की आशंका है. सीमावर्त्ती जिले के अपराधी प्रखंड सीमा में प्रवेश कर निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयत्न कर सकते हैं
