डीएमसीएच नर्सेस क्वार्टर विवाद में उतरा माले

अधीक्षक पर मामले को उलझाने का अारोप 20 को नागरिक सभा का किया ऐलान दरभंगा : डीएमसीएच में नर्सेस क्वार्टर के आवंटन को चल रहे विवाद के बीच रविवार को भाकपा माले भी उतर आया. पंडासराय स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने इसके लिये अधीक्षक डॉ संतोष […]

अधीक्षक पर मामले को उलझाने का अारोप

20 को नागरिक सभा का किया ऐलान
दरभंगा : डीएमसीएच में नर्सेस क्वार्टर के आवंटन को चल रहे विवाद के बीच रविवार को भाकपा माले भी उतर आया. पंडासराय स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने इसके लिये अधीक्षक डॉ संतोष कुमार मिश्र को जवाबदेह करार देते हुए कहा कि वे ही इस मामले को उलझा रहे हैं. पूर्व से इसमें रह रहीं नर्सों को ही फिर से आवंटित कर देने समझौते के बाद वे इससे मुकर गये. नर्सों को बाहर निकाल दिया गया है.
जिला सचिव ने अस्पताल में कई अन्य गड़बडि़यों की बात कहते हुए कहा कि इसे माले उजागर करेगी. अतिक्रमणमुक्ति के लिये बीड़ा उठाये गुड्डू पर भी निशाना साधा. कहा कि उनके भीतरी खेल को भी बेनकाब किया जायेगा. उन्होंने इन मुद्दों पर 20 अप्रैल को नागरिक सभा करने की मौके पर घोषणा की. उन्होंने सभी नर्सों को आवास देने की वकालत करते हुए कहा कि जिसने एक से अधिक क्वार्टर हथिया रखे हैं, उनसे खाली कराया जाये.
इशारों में कहा कि अस्पताल के स्वयंभू नेता के खिलाफ वे स्वास्थ्य विभाग के मंत्री व प्रधान सचिव से पार्टी का शिष्टमंडल मुलाकात कर सच्चाई सामने रखेगा. मौके पर श्री यादव के साथ आरके सहनी व नगर सचिव सदीक भारती भी मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि डीएमसीएच के न्यू नर्सेस क्वार्टर में अवैध तरीके से कुछ नर्सों ने अपना कब्जा जमा लिया. इसके खिलाफ आवाज उठानेवालों का यह भी कहना है कि जो सेवानिवृत्त हो चुकी हैं, उनके कब्जे में भी यह आवास है. कोर्ट के आदेश पर अस्पताल प्रशासन ने इसके विधिवत आवंटन की पहल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >