चेारी की घटनाओं से दुकानदार परेशान

चेारी की घटनाओं से दुकानदार परेशान दरभंगा : बेला पीटीसी मोड़ से उत्तर डीआरडीए की दुकानों में लगातार चोरी की घटना से त्रस्त दुकानदारों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. दुकानदारों ने शिकायत की है कि पिछले चार महीने के भीतर दुकान संख्या 16, 24, 21, 8, 10 एवं 15 […]

चेारी की घटनाओं से दुकानदार परेशान दरभंगा : बेला पीटीसी मोड़ से उत्तर डीआरडीए की दुकानों में लगातार चोरी की घटना से त्रस्त दुकानदारों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. दुकानदारों ने शिकायत की है कि पिछले चार महीने के भीतर दुकान संख्या 16, 24, 21, 8, 10 एवं 15 में चोरी हो गयी. स्थानीय थाना में शिकायत दिये जाने के बावजूद अब तक पुलिस एक भी चोर को नहीं पकड़ पायी है. ज्ञापन पर दुकानदार, गणेश यादव, मो. अकरम, राज कुमार झा, मदन ठाकु र, महेंद्र ठाकुर, महेश कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >