दरभंगा : धरती भारत माता पूजा समिति की बैठक में सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत माता पूजनोत्सव समारोह के तैयारी की समीक्षा हुई. राज चौरंगी परिसर में बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद सिन्हा ने किया. बैठक में पूजा समिति के प्रधान महासचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, जयकिशोर पासवान, छविकांत यादव शामिल हुए.
टूर्नामेंट 21 से
दरभंगा. जन नायक कर्पूरी ठाकुर विकास मंच की बैठक में सोमवार को सफी मुस्लिम स्कूल में आगामी 21 से 23 जनवरी के बीच टूर्नामेंट आयोजन कराने का निर्णय लिया. मंच के अध्यक्ष डा. ब्रज किशोर सहनी ने अध्यक्षता की. तीन दिवसीय कर्पूरी ठाकुर टूर्नामेंट के बाद 24 जनवरी को जयंती पर माल्यार्पण का निर्णय लिय गया.
बैठक में मजहर इमाम, गंगाराम गोप, डा. सुभाष महतो, किशोर कुमार प्रजापति, विष्णुचंद्र पप्पू, मुमताज आलम, जावेद जाफरी, अनवर इमाम, अहमद हुसैन आदि मौजूद थे.
