पुरस्कार पाकर खिल उठे प्रभात खबर के पाठकों के चेहरे

पुरस्कार पाकर खिल उठे प्रभात खबर के पाठकों के चेहरे लक्की ड्रा -2 के विजेताओं का दिनभर पुरस्कार को ले लगा रहा तांता फोटो संख्या- 06परिचय- पुरस्कार के साथ भाग्यशाली विजेता. दरभंगा. प्रभात खबर लक्की ड्रा-2 का पुरस्कार वितरण चल रहा है. भाग्यशाली विजेताओं का दिनभर पुरस्कार लेने के लिए तांता लगा रहा. किसी के […]

पुरस्कार पाकर खिल उठे प्रभात खबर के पाठकों के चेहरे लक्की ड्रा -2 के विजेताओं का दिनभर पुरस्कार को ले लगा रहा तांता फोटो संख्या- 06परिचय- पुरस्कार के साथ भाग्यशाली विजेता. दरभंगा. प्रभात खबर लक्की ड्रा-2 का पुरस्कार वितरण चल रहा है. भाग्यशाली विजेताओं का दिनभर पुरस्कार लेने के लिए तांता लगा रहा. किसी के हिस्से जार आया तो किसी के भाग्य में दीवाल घड़ी. कोई पेन सेट लेकर खुश नजर आये तो कोई चांदी का सिक्का पाकर खुशी से उछल पड़े. वहीं कई को दैनिक उपयोग के दौरान हमेशा याद दिलाने वाली बाल्टी मिली. प्रभात खबर के जिला कार्यालय में मुन्ना सिंह व कृष्णा ठाकुर ने जहां जार पुरस्कार स्वरूप प्राप्त किया वहीं अमरेंद्र कुमार मिश्र, शाहिदा परवीण, राजा कुमार व शुभम कुमार ने अपने हिस्से की बाल्टी प्राप्त की. चांदी का सिक्का सुनील कुमारझा, सुनील कुमार ठाकुर व सीताराम की किस्मत में आया. इसके तीन विजेताओं ने सोमवार को अपने पुरस्कार लिये. वहीं विवेक कुमार व विक्की कुमार को पेनसेट मिला. सभी भाग्यशाली विजेताओं ने प्रभात खबर की ओर से मिले पुरस्कार पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि नित्य सुबह खबरों का तोहफा तो यह रोज देता है, अब आज तो पुरस्कार भी मिल गया. जब कभी इसका उपयोग करेंगे प्रभात खबर की याद ताजा होती रहेगी. अब तो यह हमारे बुक सेल्फ से उतरकर लॉकर के रास्ते कीचेन तक में पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >