कैंपस-पीजी जंतु विज्ञान की आंतरिक परीक्षा 28 से दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी जंतु विज्ञान विभाग में प्रथम सेमेस्टर 2016 की आंतरिक पत्रों की परीक्षा 28 जनवरी से 21 फरवरी तक होगी. इसकी जानकारी विभागाध्यक्ष डा. कल्याणी पांडेय ने दी है. एमए इन एजुकेशन की मौखिक परीक्षा का केंद्र बदलादरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा के एमए इन एजुकेशन की मौखिक परीक्षा का केंद्र परिवर्तित कर दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए केंद्र निदेशक डा. एएनकार गुप्ता ने बताया कि परिवर्तित मौखिक परीक्षा का केंद्र निदेशालय को बनाया गया है. उन्होंने कहा कि इस परीक्षा का केंद्र पहले से सीएम लॉ कॉलेज निर्धारित था. किंतु सोमवार से आयोजित होनेवाली परीक्षा के दौरान ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कॉलेज बंद कर धरना दिये जाने के कारण उक्त परीक्षा केंंद्र को परिवर्तित कर दिया गया.एनएसएस ने कार्यक्रम आयोजित कियेदरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत अहल्या स्थान स्थित रामऔतार गौतम संस्कृत कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित युवा सप्ताह कार्यक्रम के समापन पर समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डा. भगलू झा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे विवेकानंद के सपनों का आत्मनिर्भर एवं शक्तिशाली भारत के निर्माण के किलए आगे आएं. कार्यक्रम पदाधिकारी डा. निहार रंजन सिंहा ने विवेकानंद के जीवन का विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों के समक्ष पावर-प्वाइंट प्रदर्शन किया. कार्यक्रम को डा. दिगंबर मिश्र, डा. नरेश कुमार ठाकुर एवं डा. अभय शंकर ने संबोधित किया. बता दें कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर कॉलेज के एनएसएस इकाई की ओर से 12-18 जनवरी तक युवा सप्ताह मनाया गया. विभिन्न दिवसों में स्वच्छता कार्यक्रम ,मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, खेल कूद कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग कार्यक्रम आयोजित किया गया.
कैंपस-पीजी जंतु वज्ञिान की आंतरिक परीक्षा 28 से
कैंपस-पीजी जंतु विज्ञान की आंतरिक परीक्षा 28 से दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी जंतु विज्ञान विभाग में प्रथम सेमेस्टर 2016 की आंतरिक पत्रों की परीक्षा 28 जनवरी से 21 फरवरी तक होगी. इसकी जानकारी विभागाध्यक्ष डा. कल्याणी पांडेय ने दी है. एमए इन एजुकेशन की मौखिक परीक्षा का केंद्र बदलादरभंगा. ललित नारायण मिथिला […]
