डीपीओ ने दिया प्रभारी एचएम को निलंबन का आदेश

डीपीओ ने दिया प्रभारी एचएम को निलंबन का आदेश जाले. डीपीओ स्थापना ने अपने पत्रांक 200 दिनांक 11/01/2016 के मुताबिक कछुआ पंचायत के पंचायत सचिव को उक्त पंचायत में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय भीष्म टोल के प्रभारी एचएम विनायक प्रसाद को तुरन्त निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ करने का निर्देश दिया है़ भेजे गये पत्र […]

डीपीओ ने दिया प्रभारी एचएम को निलंबन का आदेश जाले. डीपीओ स्थापना ने अपने पत्रांक 200 दिनांक 11/01/2016 के मुताबिक कछुआ पंचायत के पंचायत सचिव को उक्त पंचायत में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय भीष्म टोल के प्रभारी एचएम विनायक प्रसाद को तुरन्त निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ करने का निर्देश दिया है़ भेजे गये पत्र के अनुसार 06 जनवरी 2016 को जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के क्रम में वे नशापान की हालत में विद्यालय में उपस्थित पाये गये थे़ पकड़े जाने पर शिक्षक ने लिखित माफीनामा भी दिया था़ डीएम ने कार्रवाई के लिए डीपीओ को लिखा था़ डीपीओ ने डीएम के निरीक्षण प्रतिवेदन का जिक्र करते हुए बिहार पंचायती राज अधिनियम 2012 में निहित प्रावधानों के अनुसार तुरन्त निलंबित करते हुए उनके विरुद्घ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >