मां की डांट पर दोस्त के घर गयी छात्रा

मां की डांट पर दोस्त के घर गयी छात्रा दरभंगा. नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक लड़की को घर पहुंचा दिया. मां की डांट से गुस्साए लड़की अपनी एक दोस्त के यहां चली गयी. इससे उसके अभिभावक चिंतित हो गये तथा खोजबीन करने लगे. काफी खोजबीन के बाद नहीं […]

मां की डांट पर दोस्त के घर गयी छात्रा दरभंगा. नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक लड़की को घर पहुंचा दिया. मां की डांट से गुस्साए लड़की अपनी एक दोस्त के यहां चली गयी. इससे उसके अभिभावक चिंतित हो गये तथा खोजबीन करने लगे. काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर वे लोग पुलिस की सहायता मांगने पहुंचे. पुलिस ने समझदारी का परिचय देते हुए लड़की के दोस्तों के विषय में जानकारी लेकर उसे खोजकर परिवार के हवाले कर दिया. इस विषय में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कोई बड़ी बात नहीं थी. डांटने पर लड़की गुस्सा कर दोस्त के यहां चली गयी. पुलिस ने अपना काम कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >