राम एकबाल अध्यक्ष, रेहान बने सचिव

राम एकबाल अध्यक्ष, रेहान बने सचिव दरभंगा. भारतीय जीवन बीमा निगम दरभंगा शाखा के अभिकर्ताओं का सांगठनिक चुनाव रविवार को शाखा के सभागार में संपन्न हुआ. संगठन के मंडलीय परिषद के सचिव प्रभात कुमार, चुनाव प्रभारी योगेंद्र प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस चुनाव में सर्वसम्मति से शाखा अध्यक्ष के पद […]

राम एकबाल अध्यक्ष, रेहान बने सचिव दरभंगा. भारतीय जीवन बीमा निगम दरभंगा शाखा के अभिकर्ताओं का सांगठनिक चुनाव रविवार को शाखा के सभागार में संपन्न हुआ. संगठन के मंडलीय परिषद के सचिव प्रभात कुमार, चुनाव प्रभारी योगेंद्र प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस चुनाव में सर्वसम्मति से शाखा अध्यक्ष के पद पर राम एकबाल भगत, उपाध्यक्ष के पद पर रमेश चंद्र लाल दास, लक्ष्मण झा, सचिव के पद पर कमरे रेहान, संयुक्त सचिव के रूप में देवनारायण यादव, संगठन सचिव मनोज कुमार एवं कोषाध्यक्ष के रूप में राजेश रंजन महथा को चुना गया. इसके पूर्व लियाफी के संगठन की पूर्व कमेटी ने पुराने कमेटी का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए उसे समाप्त करने की घोषणा की. इसके बाद नये सत्र के लिए विधिवत चुनाव हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >